सुपौल : सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार बाइक सवार दो जख्मी, एक रेफर

न्यूज डेस्क सुपौल: 

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान चौक पर रविवार रात्रि करीब 8 बजे तेज गति के कारण एक बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति सड़क पर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की सर में गंभीर चोक लगी जिसके कारण वह जख्मी होकर बेहोश हो गया, वही दूसरे को हल्का फुल्का चोट लगी है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पर राघोपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो को पुलिस वाहन से रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। जहां दोनो की पहचान किसनपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी जगधर यादव के पुत्र नीतीश कुमार एवं ब्रह्मदेव यादव के पुत्र संदीप कुमार के रूप में किया गया।

बता दें कि अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद नीतीश कुमार के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। वही संदीप को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जानकारी देते संदीप ने बताया कि वह लोग सिमराही बाजार से अपने घर जा रहा था, इसी क्रम में किसान चौक के समीप उसका बाइक का लाइट खराब हो गया। अंधेरा हो जाने के कारण उसका बाइक से नियंत्रण खराब हो गया और वह सड़क किनारे एक बालू, गिट्टी की ढेर से टकरा गया।

वहीं जानकारी देते डॉ नीलेश प्रधान ने बताया कि जख्मी नीतीश में सर के आगे का भाग बुरी तरह जख्मी हुआ है। प्राथमिक उपचार के दौरान सिर के अंदर से तीन छोटा-छोटा गिट्टी निकाला गया है। उन्होंने उसका नाजुक स्थिति बताया।

इस संदर्भ राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]