पहले से घात लगाए बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर चाकू से प्रहार कर किया घायल, रेफर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के रेणुगेट से वन विभाग होते हुए सिमराहा जाने वाली सड़क में बीती रात बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। बदमाश पहले से जंगल में घात लगाए हुए था।बदमाशों ने पीछे से चाकू से प्रहार कर ट्रैक्टर चालक राजेश यादव को जख्मी कर दिया। घायल ट्रैक्टर चालक औराही मिल्की गांव के रहने वाले स्व.सुक्कल यादव का पुत्र है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश यादव मौके पर पहुंचकर घायल राजेश यादव को रात में अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को समुचित इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घायल राजेश यादव को भाजपा नेता दिलीप पटेल और अखिलेश यादव लेकर पूर्णिया गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि मिल्की गांव के राजेश यादव ट्रैक्टर को लेकर फारबिसगंज से सिमराहा की ओर  जा रहे थे। इसी क्रम में वन विभाग के जंगल में पहले से घात लगाए बदमाशों ने चलती ट्रैक्टर के टेलर पर पीछे से चढ़ कर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। उन्होंने कहा कि गहरे जख्म के निशान है।आपराधिक घटना पर मुखिया प्रतिनिधि आफताब आलम, डबलू भगत, राजीव यादव, पिंटू गुप्ता, शंकर भगत, उमेश मंडल, चंदन पटेल आदि ने दुख जताते हुए सिमराहा थानाध्यक्ष से बदमाशों का शिनाख्त कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]