भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस का हुआ फ्लैग मार्च

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन पूरी तरह से लग गई है। आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी अमित रंजन के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। कुर्साकांटा के कुआड़ी ओपी और सोनामणि गुदाम ओपी क्षेत्र में लगने वाले भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। बिहार पुलिस के अधिकारी, थानाध्यक्ष समेत एसएसबी के अधिकारी और जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे। भारत नेपाल खुली सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्ती की गई।इसके अलावे सीमा क्षेत्र के गांव में भी पुलिस और एसएसबी द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस अधिकारी के द्वारा वाहन जांच भी किया गया।

जानकारी देते हुए अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि जिले का बहुत बड़ा भू भाग नेपाल सीमा से लगता है। नेपाल सीमा क्षेत्र में बसे गांवों में निर्भीक और निष्पक्ष मतदान के साथ लोगों के अंदर के भय को निकालने के लिए इस तरह की पहल की गई है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम मतदाता मतदान के दिन निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग कर सके। एसपी ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सीमा क्षेत्र में लगातार वाहन जांच करने और संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश सीमा क्षेत्र के थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।नेपाल सीमा से लगे थाना को अलर्ट मोड में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]