सुपौल: राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला उपाध्यक्ष बने ललित जायसवाल, अरुण जायसवाल को बनाया गया राघोपुर प्रखंड मीडिया प्रभारी

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने सुपौल जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सिमराही निवासी व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान उन्होंने ललित जायसवाल को इस नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी।

वहीं राघोपुर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रखंड अध्यक्ष विनय भगत ने भी प्रखंड कार्यकारणी का विस्तार किया। इस क्रम में उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए प्रखंड मीडिया प्रभारी के रूप में गणपतगंज निवासी अरुण जायसवाल को तथा प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में सिमराही निवासी राजकुमार पौद्दार को मनोनीत किया है।

उक्त सभी के मनोयन पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दिया है। वहीं नव मनोनीत अधिकारियों ने भी संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने हेतु हर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]