बड़ी खबर: भीषण आगलगी में सौ से ज्यादा घर सहित लाखों की संपति जलकर खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल सदर प्रखंड के घुरन पंचायत के वार्ड नम्बर 10 और 11 में भीषण आगलगी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि इस आगलगी में सौ से ज्यादा घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि कितने घर जले हैं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गए।

लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सौ से ऊपर घर और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। आगलगी के कारण अफरातफरी का आलम है। लाखों की संपति जलकर खाक हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के इलाके के लोग वहां पहुंच गए हैं। चूंकि संध्या का वक्त है लिहाजा अग्नि पीड़ितों की परेशानी बढ़ने लगी है। जानकारी मिली है कि काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]