सुपौल: पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड और पंचायत की विकास को लेकर विभिन्न मामलों पर हुई चर्चा, दिए गए कई दिशा निर्देश

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी हॉल में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। उप प्रमुख बबलू चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में बीडीओ शिवेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मी और तमाम पंचायत समिति सदस्य सहित मुखिया प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान मनरेगा, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, मनरेगा, पीडीएस, आंगनबाड़ी, कृषि विभाग, थाना से संबंधित सदन में चर्चा हुई।

इस मौके पर उप प्रमुख बबलू चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग और मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता को लेकर काफी चर्चा हुई। कहा की पंचायत समिति सदस्य को मान सम्मान मिले, प्रखंड और पंचायत की विकास हो इसको लेकर भी सदन में चर्चा हुई।  बीडीओ शिवेश कुमार ने कहा कि वीपीडीपी योजना को लेकर बैठक की गई जिसमे सभी विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने विभिन्न विभाग के मुद्दों को लेकर मामला को उठाया गया। साथ ही विभिन्न विभाग के अधिकारी द्वारा समुचित अस्वशन भी दिया गया है की अगली बैठक से पूर्व उन समस्याओं को दूर किया जाएगा। वहीं बैठक में पीएचडी जेई मोजूद नही हुए, इसको लेकर तमाम समिति सदस्यों ने नाराजगी जताई।

इस दौरान बैठक में सीओ उमा कुमारी, थानाध्यक्ष संजय दास, पीओ प्रभात झा, प्रमुख प्रतिनिधि निशांत कुमार, पंचायती राज पाधिकारी मणिकांत कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]