सुपौल: सरकारी योजनाओं की प्रगति और शांति सुरक्षा को लेकर डीएम एसपी ने की पीसी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सरकार के द्वारा संचालित तमाम योजनाओं में जिले की प्रगति और जिले भर में शांति और सुरक्षा को लेकर की जा रही पहल को लेकर सोमवार को डीएम एसपी ने पीसी कर जानकारी साझा किया है।

इस मौके पर डीएम कौशल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक कुल 4 लाख 22 हजार 542 कार्ड बने हैं, विश्वकर्मा योजना के तहत 581 की सूची भेजी गई थी जिसमे 418 को स्वीकृत किया गया है, वहीं लघु उद्यमी योजना के तहत अब तक एक हजार 93 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। कहा कि आगामी चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए आवश्यक पहल की जा रही है।

वहीं इस मौके पर एसपी शैशव यादव ने कहा कि जिले भर में अपराध रोकने और नशा के सेवन और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक पहल की जा रही है। कहा कि अब तक मद्य निषेध के तहत 220 कांड अंकित किए गए हैं। जिसमे 487 गिरफ्तारी की गई है। कहा की अपराधिक घटनाओं को लेकर अब तक 17 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं, 26 कारतूस और 5 खोखा बरामद किए गए हैं। बताया की वर्ष 24 में अब तक कुल 818 गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा की कोसी तटबंध के अंदर अपराधिक घटनाओं और शराब की अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नौआ बाखर में एक पिकेट की स्थापना की गई है। जहां एक अधिकारी की पदस्थापना की गई है। जहां समुचित पुलिस बल के सतह आवश्यक संसाधन भी मुहैया कराया गया है। जिससे तटबंध के अंदर की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]