सुपौल: होली पर्व को लेकर करजाईन थाने में शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष बोले शराब तस्कर, शराबी, डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन थाना परिसर में होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद की अध्यक्षता में  शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वीरपुर इंस्पेक्टर अन्नु प्रिया एवं करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि होली पर्व में विभागीय आदेशानुसार शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। आदेशों का पालन करना अनिवार्य है। डीजे तथा अश्लील गाने नहीं बजेंगे। साथ ही शराब तस्कर व शराब पीने वालों, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाहें रहेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी। साथ ही उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग होली पर्व संपन्न करवाने में सहयोग की अपील की।

इस मौके पर हरि राण, पंसस ललन गुरमैता, अजमुल हसन, बिनोद कुमार मेहता, राजकुमार सिंह, ज्योति कुमार उर्फ लभलू झा, समाजसेवी बिकास कुमार उर्फ टुनटुन, मो अकलाख, तारानंद यादव, दूर्गा नंद यादव, बिंदेश्वर मरीक, अब्दुल मोत्तलीव, मुखिया रामचंद्र राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]