सुपौल: ससुराल जाने के दौरान बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, इसी माह हुई थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के मंगला हाट के समीप बाईक सवार युवक की दुर्घटना के बाद जख्मी बाइक सवार की इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र नगर परिषद वार्ड नंबर 03 करमिनियां निवासी जितेंद्र सरदार के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक एक बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक पंजाब में मजदूरी किया करता था। जो बीते एक महीने पहले ही शादी करने के लिए गांव आया था। और इसी महीने के 18 मार्च को उसकी शादी हुई थी।

मृतक के ससुर जिले के छातापुर थाना अंतर्गत लालपुर गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी रूपलाल सरदार ने बताया कि उनकी पुत्री मनिका कुमारी की शादी अमित कुमार से 18 मार्च को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था। गुरुवार की शाम अमित अररिया जिले के कुशमोल गाँव अपने बहन के यहां गया हुआ था। और उनसे मुलाकात कर वापस अपने ससुराल लौट रहा था। इसी दौरान अमित कुमार रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गया जिसके चलते सिर में चोट लगने से जख्मी हो गया। और उसे इलाज के लिए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]