सुपौल:  लोकसभा चुनाव को लेकर एमसीएमसी कोषांग की आयोजित की गई बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

समाहरणालय सुपौल में शनिवार को एमसीएमसी कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की। बैठक में सुपौल अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, डीआईओ, मीडिया कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

बैठक में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने सदस्य सचिव एमसीएमसी कोषांग, सुपौल-सह-जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार कोषांग के बैनर उपलब्ध कराने का निदेश दिया। वहीं सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए एवं गतिविधियों के नियमित अनुश्रवण के लिए सदस्य डीआईओ को निदेश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक चीज प्रसारित नहीं हो इसका भी नियमित ध्यान रखना है। वहीं विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि विज्ञापनों के प्रमाणीकरण हेतु अनुरोध प्राप्त होने पर तुरन्त अग्रेतर कार्रवाई की जाय। बैठक में पम्पलेट, पोस्टर, हैंडविल एवं अन्य प्रचार सामाग्री पर प्रकाशक का नाम और पता स्पष्ट रहने का निदेश स्थानीय सामाचार पत्रों में प्रकाशित किये जाने का निदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]