सुपौल: आगलगी में एक दर्जन झुग्गी और दुकान जलकर राख, लाखों की संपति भी खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 57 किनारे भपटियाही बाजार में आगलगी की घटना हुई है। बताया गया कि वार्ड 9 में पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे बसे बाढ़ से विस्थापित परिवार जो झुग्गियों में बसे हुए हैं। उसमे अचानक आग लग गई। जिसमे करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गी और  दुकान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में कई गैस सिलेंडर फट गया। जिसके चलते आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना को लेकर एनएच 57 के दोनों किनारे छोटी बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच अग्निपीडितो का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]