सुपौल: तेज हवा से भड़की चिंगारी के कारण 50 से अधिक घर जलकर राख, पिता पुत्र भी झुलसे, करीब एक दर्जन मवेशियों की मौत

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा पंचायत में आग लगने से पचास से अधिक घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण चूल्हे से भड़की चिंगारी बताया जा रहा है।

घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार पिलुवाहा पंचायत के वार्ड नंबर 7 महादलित टोला में मंगलवार की दोपहर स्थानीय मंगल राय के घर के चूल्हे से सबसे पहले चिंगारी निकली, जिसे पछुआ हवा ने और अधिक गति दे दिया और देखते ही देखते आग ने दर्जनों घरों को अपने आगोश में ले लिया। इसी दौरान एक घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिसके कारण आग और अधिक बेकाबू हो गया। अगलगी की इस घटना में 10 से अधिक गाय-बछड़ा के झुलसने से मौत हुई, तो वहीं 50 से अधिक बकरी झुलस कर मर गई। मौके पर पहुंचे सैकड़ो ग्रामीण और दमकल की चार गाड़ी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि जब तक वे लोग इस आग पर काबू पाते, तब तक भीषण आग के कारण लोगों को आग बुझाने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। आग बुझाने के दौरान किशोर राय और उनका 4 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार भी झुलस गए। जो फिलहाल अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में इलाजरत है। वहीं लोग एक बच्चा के भी लापता होने की बात कह रहे हैं, जिसकी तालाश की जा रही है। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये के सामान, मोटरसाइकिल, आटा चक्की मशीन सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगो ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत ही दमकल कर्मियों को दी गई, लेकिन जबतक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

वहीं अगलगी की सूचना के बाद जदिया थाना के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि दो लोग झुलसे हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक बच्चा भी लापता बताया जा रहा है। जिसकी खोज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]