सुपौल: ईद को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, इंटरनेट मीडिया व बाइकर्स पर रखी जायेगी नजर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। ईद पर्व को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जिला शांति समिति के सदस्यगण के साथ किया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि सरकारी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष ईद-उल-फितर 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को चौकसी बरतने का निदेश दिया गया। बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। किसी भी परिस्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्व को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर इंटनरेट मीडिया एवं बाइकर्स पर विशेष निगरानी रखने का निदेश दिया गया। कहा कि कहीं से अफवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकासआयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, जिला शांति समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]