सुपौल: खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से लॉज में लगी आग, छात्रों का सारा सामान जला

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल नगर परिषद वार्ड न 2 स्थित विद्यापुरी मोहल्ले में एक लॉज में आग लग गई। बताया गया की खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से आग लगी। आग लगने के बाद लॉज में रह रहे छात्रों में अफरातफरी का आलम हो गया। मौजूद छात्रों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। जिसके बाद दमकल की गाड़ी को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने घंटो मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस आगलगी में लॉज में रह रहे करीब एक दर्जन छात्रों के सारे सामान जलकर खाक हो गए। जिससे छात्र काफी चिंतित हो गए हैं। लॉज में रह रहे तमाम छात्र विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। आगलगी की इस घटना में छात्रों की काफी क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]