सुपौल: तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को मारी ठोकर, घटना स्थल पर ही हुई उस व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम, विरोध में सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के सदर बाजार के गौरवगढ़ चौक पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान स्थानीय गौरवगढ़ निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना के विरोध में अक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

परिजनों ने बताया कि विकास घर से तैयार होकर काम पर जा रहा था तभी तेज गति से जा रही एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे विकास की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पिपरा सुपौल पथ को गैरवगढ चौक पर सड़क जाम कर दिया है। जिससे इस पथ में आवाजाही ठप्प हो गई है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाम कर्ता को समझाने बुझाने में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष अरुण कुमार के समझाने बुझाने और समुचित आश्वासन के बाद जाम हटा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]