सुपौल से राजद उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन में तेजस्वी यादव समेत शामिल हुए कई दिग्गज नेता

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल लोकसभा से राजद उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल ने गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। समाहरणालय के डीएम कार्यालय बेशम में चंद्रहास चौपाल ने डीएम के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसके बाद मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा की सुपौल की जनता के उम्मीद पर वो खड़ा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मिलने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता इस इलाके में कोसी की समस्या से लोगों को निजात दिलाना होगा।

बता दें कि नामांकन के बाद सदर बाजार के गांधी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जहां तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, मनोज झा, कारी सोहेब, रामबृक्ष सादा, रणविजय साहू, भरत भूषण मंडल, सतीश कुमार दास, चन्द्रशेखर यादव, साधु पासवान, डॉ अजय कुमार सिंह सहित तमाम इंडि गठबंधन के दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *