सुपौल से राजद के उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल के नामांकन जन सभा में जुटे इंडी गठबंधन के दिग्गज नेता

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल लोकसभा से राजद उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल ने गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसके बाद सदर बाजार के गांधी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, मनोज झा कारी सोहेब, रामबृक्ष सादा, रणविजय साहू, भरत भूषण मंडल, सतीश कुमार दास, चन्द्रशेखर यादव, साधु पासवान, डॉ अजय कुमार सिंह सहित तमाम इंडि गठबंधन के दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्र सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। तेजस्वी यादव ने कहा हम मोदी की बात नहीं मुद्दे की बात करने आए हैं, हमारे यहां सबसे बड़ा मुद्दा गरीबी अशिक्षा, चिकित्सा, पलायन आदि है। कहा हमारी सरकार आई तो हम पांच नहीं दस किलो राशन देंगे। इस दौरान उन्होंने घोषणाओं की बौछार लगा दी। इस मौके पर मुकेश सहनी भी केंद्र सरकार पर हमलावर रहे कहा केंद्र की सरकार गरीबों की सरकार नहीं है अडानी और अंबानी की सरकार है। कहा मोदी जी ने एक करोड़ रोजगार का वायदा किया हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए देने की बात कही लेकिन कोई भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]