सुपौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंधन बैंक लूटकांड की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी सोनू यादव गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

दर्जनों कांडों में संलिप्त लूट कांड के शातिर अपराधी सोनेलाल उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार करने में सुपौल पुलिस ने सफलता हासिल किया है। एसपी शैशव यादव ने कार्यालय वेश्म में पीसी कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शातिर अपराधी सोनू यादव को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये सोनेलाल यादव उर्फ सोनू यादव को लोडेड पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने राघोपुर थाना क्षेत्र के बरमोतरा से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सोनू यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने अपने साथी के साथ घर से निकल रहा था। जहां पहले से ही पुलिस ने सोनेलाल की घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस की भनक मिलते ही उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा, लेकिन सोनेलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को भीमपुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी नहर रेलवे ढाला के समीप बंधन बैंक कर्मी से 09 लाख 95 हजार रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, इसी सिलसिले में पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी थी। लूट की घटना का तार सोनेलाल यादव उर्फ सोनू यादव से जुड़ने के बाद राघोपुर पुलिस उसकी गिरफ्तारी की ताक में थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सोनू यादव बरमोतरा स्थित अपने घर आया है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शैशव यादव ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में सोनू यादव के विरुद्ध करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने 1 पिस्टल, 4 कारतूस, 25 हजार नगद, 4 लूटे गए मोबाइल, बंधन बैंककर्मी का आधार कार्ड, कमर में बंधा विंडोलिया बेल्ट समेत लूटी गई कई समान बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]