DS इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा के 95% छात्र-छात्राओं ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत डीएस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा के 95% छात्र छात्राओं ने सत्र 2022-24 सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय के निर्देशक मो वली ने बताया कि कुल 50 छात्र/छात्रा सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 95% छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। स्कूल के सभी छात्र छात्राओं में सबसे ज्यादा अंक 93% इंद्रजीत कुमार ने प्राप्त किया है। विद्यालय के निदेशक एमडी वली ने सफलता का श्रेय स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित सभी सफल छात्र /छात्राओं को दी। साथ ही उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

मौके पर विद्यालय के प्रचार्ज लाडली अनवर, प्रबंधक चेतन वर्मा, प्रभात झा, चंदन यादव, मुन्ना गुप्ता, शिवराज कुमार, चंदन भगत, संजीव कुमार, मिथलेश ठाकुर, ओमप्रकाश कुमार, अमोद कुमार सहित दर्जनों गण्यमान उपस्थित लोगों ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी शिक्षकों के सराहनीय सहयोग की काफी प्रशंसा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]