सुपौल: पिपरा पुलिस ने एक कार से 1140 बोतल नेपाली शराब किया बरामद, कार पर सवार दो युवक गिरफ्तार, चालक फरार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा में नए थानाध्यक्ष की पदस्थापना होते ही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर वार्ड 10 के छोटी नहर समीप से पुलिस ने एक कार पर सवार दो युवक सहित 1140 बोतल नेपाली सोफी शराब बरामद किया है।

मामले के संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिली कि राघोपुर की ओर से एक चार चक्का वाहन से बड़ी मात्रा में शराब आने वाली है मौके पर गस्ती पुलिस अपने दल बल से बिशनपुर चौक पहुंचे जहां कुछ देर बाद महेशपुर की तरफ से एक कार को आते देखा और रुकने का इशारा किया तो कार चालक किशनपुर मार्ग में गाड़ी घुसा कर भागने लगे इसका पीछा कर बिशनपुर वार्ड 10 के नहर समीप पहुंचा तो कार एक पेड़ में टक्कर मार दिया और मौके से चालक भागने लगे उसका पीछा किया लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस के द्वारा गाड़ी की तलासी ली गई तो कार के अंदर दो युवक सहित कार के डिक्की में तीन हरा बोरा में 15 कार्टन सहित गाड़ी के बीच दो लाल बोड़ा में 240 पिस 300 सौ एमएल के कुल शराब 1140 बोतल कुल मात्रा 342 लीटर शराब बरामद किया गया। पुलिस ने कार पर सवार दोनो युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया । दोनो पकड़ाए युवक थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड 9 निवासी शाहिल कुमार और अमरदीप कुमार बताया गया है। वहीं जब्त गाड़ी जिसका निबंधन संख्या DL4CAF 6817 तथा चेचिस नंबर MAJBXXMRTBAM 31789 बताया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया उत्पाद अधिनियम के तहत 176/24 केस दर्ज कर दोनो आरोपी युवकों को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया और जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]