सुपौल: मनचलों ने की युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर बेरहमी से युवती का किया पिटाई, घायल युवती अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ में शनिवार की शाम मनचलों द्वारा एक युवती से छेड़खानी करने और विरोध करने पर युवती की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घायल युवती को सीएचसी पिपरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल युवती को बाहर रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में घायल युवती ने बताया की वो देर शाम अपने घर से सब्जी लेने सखुआ हाट जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा कर रास्ते में उसे रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब इस बात का युवती ने विरोध किया तो दोनो युवकों ने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी है। जिसके बाद युवती के शोर मचाने पर राहगीर वहां पहुंच गए और डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी पिपरा लाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने घायल युवती की नाजुक हालत देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया है। घटना से युवती के परिजनों में दहशत का आलम है। घटना की बाबत फिलहाल पुलिस कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

हालांकि इस बाबत पिपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी लोगों से मिली है।पीड़िता द्वारा आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]