सुपौल: बारिश के साथ तेज हवा में सड़क पर गिरा पेड़, घंटों आवाजाही हुई प्रभावित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

अचानक आई गरज के साथ बारिश और तेज हवा में एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। जिसके चलते सड़क पर घंटों आवाजाही प्रभावित रही।

दरअसल, आज दोपहर अचानक आई गरज के साथ बारिश और तेज हवा में सदर थाना क्षेत्र के करणपुर चौक के समीप सुपौल सहरसा मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ सड़क किनारे एक ट्रांसफार्मर पर गिर गया। जिसके चलते ट्रांसफार्मर सहित पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। जिसके बाद सड़क पर घंटों आवाजाही प्रभावित हो गई। आलम यह रहा कि सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने की कवायद तत्काल शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासन द्वारा सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए कोई पहल नहीं की गई और न ही प्रशासन के लोग स्थल पर पहुंच सके हैं। जिससे लोगों में काफी आक्रोश भी रहा। इस बीच स्थानीय लोगों के पहल से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया दिया गया। जिसके बाद सड़क पर आवाजाही शुरू हुई। इस घटना के बाद वहां के इलाके में बिजली भी बाधित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *