सुपौल: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी हाईवा ट्रक मे मारी टक्कर, दो की मौत दो की हालात गंभीर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

देर रात मेला देखने जा रहे हैरियर गाड़ी पर सवार चार युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। जिसमे दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि दो युवक की हालत गंभीर है।

बताया जाता है कि जिले के पिपरा थाना क्षेत्र निवासी चार युवक देर रात हैरियर गाड़ी से मेला देखने त्रिवेणीगंज जा रहे थे। इसी दरम्यान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला स्तिथ धर्मकाटा समीप सड़क पर खड़ी एक हाइवा गाड़ी से हैरियर गाड़ी जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की हैरियर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस दुर्घटना में हैरियर पर सवार चार युवकों में से दो युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसको इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है।

वहीं मृतक युवक की पहचान थुमहा वार्ड 9 निवासी मिथिलेश कुमार ठाकुर और रामनगर पंचायत के ज्ञानशू कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में घायल दो युवक में थुमहा पंचायत के बेलोखड़ा निवासी राजा कुमार और बसहा के अमन कुमार बताए गए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर पुलिस दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]