सुपौल: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में चार घर सहित घर में रखे नगदी समेत लाखों की संपति जलकर खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी पंचायत के वार्ड न 07 सखुआ गांव में चूल्हे के चिंगारी से घर में आग लग गई। जिसमे चार घर सहित घर में रखे नगदी समेत लाखों की संपति जलकर खाक हो गया है।

बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच अचानक लगी इस आग में जब तक मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया तब तक धू धू कर चार घर सहित घर में रखा नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद गर्मी की वजह से आग बुझाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अगलगी में लाखों की संपति जलकर खाक हो गया है। अगलगी की घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। आगलगी की घटना में बुची लाल साह, महेंद्र साह, सीताराम साह और जोगिंदर साह के घर जले हैं। वहीं पीड़ित परिवार वालों ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस और अंचलाधिकारी दी गई है।

इस बाबत सीओ उमा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच कर सरकार द्वारा आपदा की तहत उचित मुवावजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]