सुपौल: मृतक सिंटू स्वर्णकार के परिजन से मिले राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव, कहा आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत के दौलतपुर वार्ड नंबर 08 में मंगलवार को स्वर्ण व्यवसायी सिंटू स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दुखद घटना के बाद बुधवार को राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी और जिला सचिव अमित कुमार भगत सहित अन्य लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने कहा कि उन्होंने मृतक के पिता और अन्य परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। श्री चौधरी ने थानाध्यक्ष से त्वरित कार्रवाई की आग्रह किया है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे हृदयविदारक घटना बताया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण व्यवसायी सिंटू स्वर्णकार के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। उनके सात वर्षीय पुत्र और पांच वर्षीय पुत्री अब अनाथ हो गए हैं। कहा कि हमलोगों का मांग है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषियों को जल्द से जल्द सजा हो।

मौके पर मंजीत स्वर्णकार, बसंत भगत, रामचंद्र भगत, जीतू स्वर्णकार, और महानंद चौधरी मौजूद थे। सभी ने मिलकर परिवार को ढांढस बंधाया और उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]