सुपौल: पीएम जन औषधि केंद्र के सौजन्य से आयोजित योग कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने लिया भाग।

न्यूज डेस्क: सुपौल

जिले के नगर पंचायत सिमराही के रेफरल अस्पताल राघोपुर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में यदुनाथ मध्य विद्यालय सिमराही परिसर में स्कूली छात्र छात्राओं और शिक्षिकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान जन औषधि केंद्र संचालिका मीनू कुमारी भी मोजूद थे।

वहीं मौके पर मौजूद स्कूल के एचएम उमेश मंडल ने बताया कि योग दिवस हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस का उद्देश्य योग के महत्व और लाभों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शांति का साधन है। वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में योग दिवस की पहल की थी। योग के अभ्यास से शरीर लचीला और मजबूत बनता है। मानसिक तनाव कम करने और मन को शांत रखने में योग सहायक है। योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में भी योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। योग दिवस हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में जन औषधि केंद्र के कर्मी राजमणि कुमार, आकाश कुमार सहित स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका आशा कुमारी, अनीता जयसवाल, किरण कुमारी, आरती कुमारी, रौशन आरा, किशोर कुमार कारक, शंकर कुमार, देवेंद्र कुमार गुप्ता, नीलम कुमारी, मौसम कुमारी सहित दर्जनों छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]