शिक्षा में शोध हेतु शैक्षणिक योजना की सर्वोच्च संस्था नीपा में राजा रवि चयनित, लोगो ने दी बधाई

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के नगर पंचायत सिमराही के निवासी महादेव मेहता के पुत्र राजा रवि ने अपनी उपलब्धि से एक बार फिर न केवल कोशी क्षेत्र बल्कि पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। शैक्षणिक योजना एवं प्रशासन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की सर्वोच्च संस्था नई दिल्ली स्थित नीपा (राष्ट्रीय शैक्षणिक योजना एवं प्रशासन संस्थान) में शोध कार्य हेतु उनका चयन हुआ है। पच्चीस सीट के लिए तीन चरणों में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में पूरे देश से शिक्षाशास्त्र के विद्यार्थियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों ने भाग लिया। शोध प्रस्ताव, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के पश्चात वे अंतिम रूप से प्रकाशित मेधा सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रहे।

जानकारी देते हुए राजा रवि ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका का दंश एवं संसाधनों का अभाव झेलने वाले इतने पिछड़े क्षेत्र से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली स्थित सर्वोच्च शैक्षणिक संस्था तक पहुंचने का सफर कई चुनौतियों से भरा रहा। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं चुनौतियों का शोध के माध्यम से समाधान ढूंढने में उनकी विशेष अभिरुचि रही है। इसके पूर्व भी सामाजिक एवं शैक्षणिक मोर्चों पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की पूरे देश में सराहना हुई है। राजा रवि शिक्षाशास्त्र में जेआरएफ की परीक्षा में भी उत्तीर्ण रहे हैं। नई शिक्षा नीति एवं शिक्षा में नवाचारों को लेकर उन्हें व्याख्यान हेतु कई मंचों पर आमंत्रित किया जाता रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर एक बार फिर पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

राजा रवि के इस उपलब्धि पर बैद्यनाथ भगत, सचिन माधोगड़िया, उमेश गुप्ता, राम कुमार कर्ण, किशलय रवि, गौरव कुमार सहित समाज के सभी गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]