सुपौल: लापता बालक की नहर में की जा रही तलाश, परिजनों ने जताया नहर में डूबने की आशंका

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर 11 से देर शाम 5 वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया, जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन लापता बालक का अब तक कहीं सुराग नहीं मिला है। इस बीच परिजनों को आशंका हुई कि बालक नहर में डूब गया है। जिसके बाद अहले सुबह NDRF टीम को बुलाया गया। सुबह से ही मधेपुरा उप शाखा नहर में NDRF की टीम लापता बालक की खोज कर रही है लेकिन अब तक लापता बालक का सुराग नहीं मिल पाया है।

बताया गया है कि लापता बालक रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी मो शमशाद का 5 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दिलशाद है। जानकारी दी गई है कि घर के लोग कल मूंग तोड़ने खेत गए हुए थे। इस दौरान 5 वर्षीय दिलशाद घर पर ही था। जब शाम को घर वाले मूंग तोड़कर घर लौटे तो देखा कि दिलशाद घर पर नहीं है। जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। चूंकि घर के पास से ही मधेपुरा उप शाखा नहर गुजरती है लिहाजा परिजनों को आशंका हुई कि दिलशाद नहर में डूब गया है। लिहाजा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। जिसके बाद प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची और NDRF की टीम को बुलाया गया। सुबह से ही नहर में लापता बालक की खोजबीन की जा रही है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच नहर में पानी भी कम हो गया है जिससे NDRF की टीम खोजबीन करना फिलहाल बंद कर दिया है। फिलहाल लापता बालक का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]