सुपौल: निजी विद्यालय के हॉस्टल में खाना खाने से दस बच्चे बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में खाना खाने से दस बच्चे बीमार हो गये हैं, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मौजूद डॉक्टर ने बताया कि बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर है।

दरअसल, यह मामला जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के कोसी पब्लिक स्कूल मलाढ़ थरबिट्टा का है। जहां हॉस्टल में खाना खाने से दस बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे रोटी और शब्जी खाया जिसके आधे घंटे के बाद उल्टी और पेट में दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद करीब दस बच्चों की स्थिति बिगड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के शिक्षक और अभिभावकों ने बीमार बच्चों को इलाज के लिए त्याकाल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्चों का इलाज जारी है।

घटना को लेकर बच्चों के अभिभावक में भारी आक्रोश है। मौके पर मौजूद एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल में खराब खाना खाने के कारण इस तरह की घटना घटी है। कहा कि स्कूल में खराब खाना खिलाने को लेकर स्कूल प्रबंधन को पहले भी कई बार शिकायत की गई थी पर इस दिशा में प्रबंधन द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। खराब खाना के कारण फूड प्वाइजनिंग से बच्चे बीमार हुए हैं।

मौके पर मौजूद चिकित्सक ने कहा फूड प्वाइजनिंग से बच्चे बीमार हुए हैं, बच्चों की हालत में सुधार हो रही है। कुछ बच्चों का ब्लड सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिसके बाद आवश्यक उपचार किया जाएगा। इस बाबत हमने स्कूल प्रबंधन से उसका पक्ष जानना चाहा लेकिन स्कूल प्रबंधन फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]