सुपौल: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने स्कूल संचालक को रिहा करने की मांग की

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के सेंट जॉन स्कूल त्रिवेणीगंज के कैंपस में नर्सरी क्लास के छात्र द्वारा तीसरी क्लास के छात्र पर गोली चलाई गई थी। मामले में स्कूल के संचालक की गिरफ्तारी हुई है। घटनाक्रम के सिलसिले में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एम वली घटनास्थल पर पहुंचकर वहां कुछ विद्यालय संचालकों से विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के संचालक संतोष झा को जो अरेस्ट किया गया है अभिलंब उन्हें रिहा किया जाए। इस घटनाक्रम में विद्यालय संचालक संतोष झा की गलती कहीं से नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कहीं भी ऐसा रूल सरकार के द्वारा अभी तक नहीं बनाई गई है कि विद्यालय आने वाले किसी भी बच्चों का बैग चेक किया जाए। आज तक पूरे बिहार के किसी विद्यालय में ऐसा हुआ हो की विद्यालय प्रवेश करने से पहले विद्यालय के बच्चों के बैग की तलाशी ली जाए जब ऐसा कोई रूल नहीं है तो फिर विद्यालय संचालक को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है। विद्यालय निदेशक को पुलिस के द्वारा अरेस्ट करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि अगर विद्यालय निदेशक को रिहा नहीं किया गया तो हम तमाम प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसलिए हम मांग करते हैं की विद्यालय निदेशक को रिहा किया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एम वली, जिला उपाध्यक्ष नवीन वर्मा एवं संत मैरी स्कूल के निदेशक अशोक अगापित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]