सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के निर्मली स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल में दो-दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया निर्मली के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार द्वारा मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा परेड एवं स्कूल बैंड के धुन के साथ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की शारीरिक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने दो दिवसीय खेलकूद समारोह में संलग्न विद्यालय शिक्षकों की प्रशंसा कर कहा कि इस कार्य से राष्ट्र संवर्धित होता है। मार्च पास्ट में सबसे आगे पोशाकों में सजे स्कूल बैंड पार्टी एवं पीछे उनका अनुसरण करते हुए ग्रीन हाउस, रेड हाउस, येलो हाउस और ब्लू हाउस का दृश्य मनमोहक था।

इस दौरान विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने खेलकूद की विविध विधाओं के लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विशाल खेल मैदान के भिन्न-भिन्न स्थलों पर एकत्रित होने का निर्देश देते हुए दिखे। वही गौतम कुमार ने संपूर्ण व्यवस्था के सफल संचालन के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करते हुए कहा कि कि हमें विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर पदकों की अपेक्षा है। वहीं शिक्षिका आरजू ने मंच का संचालन किया।

इस दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए जलेबी रेस, स्पून रेस, बॉल थ्रो के साथ साथ अनेक खेल के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए अन्य निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ अपनी सहभागिता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]