सुपौल: सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट स्कूल में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस का समारोह, आयोजित हुए कई कार्यक्रम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के सिमराही नगर पंचायत स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट स्कूल में 78वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह पूरे हर्षोल्लाष के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा मनमोहक बैंड प्रस्तुति, परेड मार्च पास्ट एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ समारोह की शुरुआत की गई। इसके पश्चात विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महादेव मेहता ने कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सबों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। राष्ट्र के प्रति हमारे जो भी कर्तव्य हैं उनका हमें पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

विद्यालय की निर्देशिका अल्पना मेहता ने स्वतंत्रता से अब तक की यात्रा में भारत के विकास हेतु नारी शक्ति के योगदान को महिमामंडित किया। साथ ही उन्होंने नारियों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने एवं उनके समुचित सम्वर्द्धन की बात कही।

विद्यालय के प्राचार्य किसलय रवि ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश कि यह स्वतंत्रता असंख्य बलिदानों का परिणाम है। इसे अक्षुण्ण रखने के लिए आज भी हमारे कई वीर सैनिक शहीद होते हैं। ऐसे सभी शहादत के प्रति हमेशा आदर का भाव रखना चाहिए एवं महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का प्रयत्न करना चाहिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए नृत्यों की प्रस्तुति हुई। इसके साथ ही भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपनी कलाकारी से उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक रंजीत लामा तथा काजल कुमारी ने किया।

कार्यक्रम के सफलता में गौरव कुमार, राकेश मिश्रा, मुहम्मद अब्दुल्लाह, पप्पू मेहता, मनीषा झा, सुबंती लामा सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक गण तथा नगर पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]