सुपौल: पिपरा में किराना दुकान में चोरी से दहशत में दुकानदार, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित पिपरा बाजार के बीच बाजार में अवस्थित एक किराना की दुकान में चोरी से दुकानदार दहशत में है। यह घटना पिपरा बाजार के सुपौल रोड में अवस्थित खुशी राज किराना स्टोर की है जहां शुक्रवार की देर रात भीषण चोरी की घटना घटी है। जिसमें किराना दुकान में रखे कीमती सामानों की चोरी हुई है।

बताया गया कि चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुआ। जब दुकानदार दुकान खोलने गए तो स्थिति देख दंग रह गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ था, कीमती सामानों की चोरी हो चुकी थी जिसमे नगदी समेत करीब 50 हजार की चोरों ने की चोरी।जिसके बाद दुकानदार घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी देते हुए दुकानदार सतीश नायक ने बताया कि दुकान का चदरा हटाकर चोरी की गई है। चोरी की इस घटना से दुकानदार दहशत में है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *