सुपौल: स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार सब जूनियर चैंपियनशिप अंडर 15 एवं 17 ईयर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आज विधिवत समापन हुआ। सुपौल के मल्टीपरपस इंडोर स्टेडियम में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित इस चार दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज समापन हो गया है। जिसके बाद बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों के बीच सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक रामविलास कामत, डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव सहित अन्य ने प्राइज का वितरण किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का आयोजन होने से खिलाड़ियों में मानसिक रूप से जागरूक आती है। शरीर मजबूत होती है, मनोबल बढ़ती है। बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने इस खेल में भाग लिया है। निश्चित रूप से यह सुपौल के लिए गौरव की बात है।

कहा की सुपौल में पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और आगे आने वाले समय मे राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाएगा। बैडमिंटन चैंपियनशिप में बच्चों को सर्टिफिकेट टी-शर्ट और मेडल देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]