सुपौल: सिमराही में रोशनी मोबाइल शोरूम के नए शाखा का शुभारंभ, सभी ब्रांड्स की मोबाइल उपलब्ध

न्यूज डेस्क सुपौल:

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही में रविवार को रोशनी मोबाइल शोरूम की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस नए शोरूम का उद्घाटन रोशनी मोबाइल के संचालक राजू महतो के माता-पिता, सुरेश प्रसाद महतो और ललिता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा।

रौशनी मोबाइल शो रूम

संचालक राजू महतो ने बताया कि रोशनी मोबाइल का पहले से ही सिमराही बाजार में एक शोरूम है, जो ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। उन्होंने बताया कि बढ़ती मांग और ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सिमराही में एक अत्याधुनिक शोरूम खोलने का निर्णय लिया। इस नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सभी प्रकार के मोबाइल ब्रांड्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी, जिससे वे अपनी पसंद और बजट के अनुसार मोबाइल का चयन कर सकेंगे।

विज्ञापन

राजू महतो ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और समाज के लोगों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और लोगों के समर्थन के कारण ही आज यह संभव हो सका है कि रोशनी मोबाइल ने सिमराही में अपना दूसरा शोरूम स्थापित किया है।

इस मौके पर रिंकी देवी, रणधीर महतो, प्रेम झा, चंदू यादव, राजकिशोर महतो, विक्की, सचिन कुमार, संतोष कुमार, अंजली, प्रियंका, किशोर महतो, कृष्णा कुमार, और गोकुल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]