सुपौल: त्रिवेणीगंज में पुलिस पर पथराव, पुलिस भी चटकाए लाठी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के त्रिवेणीगंज थाना के सामने गुरुवार को सैकड़ों ने लोगों के प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज बाजार में सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद पुलिस काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त करवा सकी। हालांकि माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। इधर पुलिस भी सतर्क है। थाना परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। इसके अलावा त्रिवेणीगंज SDPO विपिन कुमार सहित विभिन्न थाना से थानाध्यक्ष और पुलिस बल त्रिवेणीगंज पहुंच गए हैं। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल माहौल शांत है। पुलिस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

दरअसल गुरुवार को दर्जनों लोगों ने पुलिस की कार्यशैली का विरोध करते हुए त्रिवेणीगंज थाना के सामने हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए। लोगों ने आरोप लगाया कि त्रिवेणीगंज पुलिस द्वारा पीड़ितों की फरियाद नहीं सुनी जाती है। कहा कि पुलिस की मनमानी से लोग त्रस्त हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस के बल प्रयोग करने के बाद आक्रोशित लोगों ने त्रिवेणीगंज बाजार में NH 327 ई को जाम कर दिया और पुनः विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद SDPO विपिन कुमार और SDM शम्भू नाथ के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटाया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन तनाव बरकरार है।

मामले में SDPO विपिन कुमार ने कहा कि लोगों द्वारा हंगामा करने के मूल कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। सड़क जाम मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं त्रिवेणीगंज SDM शम्भूनाथ ने बताया कि जाम कर्ता को समझा बुझाकर जाम हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]