सुपौल: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित लगा रहे थाना का चक्कर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

एक निजी फाइनांस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित लगातार 8 दिनों से थाना का चक्कर लगा रहे हैं। बाबजुद इसके मामला दर्ज नहीं होने से पीड़ित नाराज हैं।

पीड़ित मधेपुरा जिले के कुमारखंड सुखासन निवासी राजीव कुमार ने पिपरा थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है। थाने में दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि वे जना स्मॉल फाइनेंस कंपनी बैंक के शाखा बसहा में फील्ड स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। विगत 3 दिसंबर को जब वह लक्ष्मीपुर से कलेक्शन करके वापस पिपरा लौट रहा था तो तेतराही के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन्हें हथियार का भय दिखाकर उनसे तीन लाख 15 हजार सात सौ रुपये लूट लिया। जिसके बाद मौके से इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। कहा है कि उसके बाद पुलिस घटना स्थल पर भी पहुंचा। लेकिन इसके बाबजुद आज तक इस मामले में कांड दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित राजीव ने पीपरा पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।

इस बाबत थानाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है नहीं आवेदन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]