सुपौल: पत्रकार दीपक गुप्ता के पिता बिनोद प्रसाद गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

न्यूज डेस्क सुपौल:

सिमराही निवासी पत्रकार सह समाजसेवी दीपक गुप्ता के पिता बिनोद प्रसाद गुप्ता का गुरुवार की संध्या उनके निजी आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार को मनिहारी गंगा किनारे स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, गुरुवार की संध्या से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। समाज के हर वर्ग के लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

समाज के लिए अपूरणीय क्षति

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि बिनोद प्रसाद गुप्ता का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके विचार और कार्य समाज को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी सरलता और समाज के प्रति योगदान को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

शोक व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोग

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से बैद्यनाथ भगत, सचिन माधोगड़िया, अशोक भगत, गोपीकांत झा, काशी गुप्ता, बिंदा प्रसाद गुप्ता, विनय चांद, उमेश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, दिलीप पूर्वे, अमरजीत कुमार, राधेश्याम भगत, अमित कुमार, राजीव चौधरी, प्रमोद साह, मंजीत स्वर्णकार, गणेश कुमार दास, मंटू पंसारी, डॉ. अजय झा, मयंक गुप्ता, सीताराम गुप्ता, रवि तिवारी, भूपेंद्र यादव, गोपाल चांद, गोपाल चौधरी, घनश्याम गुप्ता शामिल रहे।

इसके अलावा पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग जैसे अरुण जायसवाल, रौशन यादव, सुरेश सिंह, आशुतोष झा, विकास आनंद, दीपक यादव, ब्रजेश यादव, रंजीत महासेठ, अरुण कुमार, चंदन भारती अन्य ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *