सुपौल में प्रगति यात्रा: सीएम नीतीश कुमार ने बकौर में 298.06 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, जीविका दीदियों से किया संवाद

न्यूज डेस्क सुपौल:

आज बिहार के सुपौल जिले के बकौर प्रखंड में आयोजित प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस यात्रा में कुल 163.84 करोड़ रुपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 134.22 करोड़ रुपये की लागत से 210 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया, जहां विभागीय योजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

इसके अलावा, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री नीरज सिंह बबलू, विजय चौधरी, सांसद दिलेश्वर कामैत व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]