सुपौल: पिपरा पहुंचे VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी, गिरधारी मुखिया से मिलकर शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी आज जिले के पिपरा बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने वीआईपी के वरिष्ठ नेता गिरिधारी मुखिया के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी।

दरअसल पिछले दिनों गिरधारी मुखिया के पत्नी का निधन हो गया था। जिसके बाद आज मुकेश सहनी आज पिपरा स्थित गिरिधारी मुखिया के घर पहुंचकर गिरिधारी मुखिया से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जी को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए उन्होंने कहा कि नीतीश जी जहां हैं उन्हें वहीं रहना चाहिए लेकिन अब उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, क्योंकि उन्होंने बिहार का बहुत सेवा किया है। उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, हमलोग कामना करते हैं कि वे जहां भी रहें स्वस्थ रहें, अब उन्हें हमलोगों को अपना उत्तराधिकारी बनाके सब कुछ हैंड ओवर कर देना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने कल पेश हुए केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि बिहार को कुछ नहीं मिला, देश मे नौकरी ही नहीं है। 12 लाख तक टेक्स फ्री कर दिए गए हैं, कहा कि टेक्स में छूट दे देने की बात कह कर माहौल बना रहे हैं। कहा कि कल शेयर मार्केट गिर गया। सरकार की पॉलिसी सही नही होने के कारण शेयर मार्केट गिरा है। कहा कि केंद्र की सरकार हिन्दू मुसलमान बोलकर जितना दिन राज करना है कर ले। देश उसे माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड पहले से बना है, कल बजट में जबरदस्ती इसे बताया गया है। नीली क्रांति में मछुवारा के लिए क्या किया ये बताना चाहिए, कोरोना काल मे 20 हजार करोड़ का पैकेज जो सीर्फ मछुवारा के लिए था वो कहाँ गया ये सरकार को बताना चाहिए। कहा कि सरकार विपक्ष को तो जगह ही नहीं दे रहे हैं, सिर्फ माहौल बनाने के लिए बजट बनाते हैं।

यही हाल नीतीश जी का है हर बजट बनाने के लिए बना देते हैं लेकिन खर्च नहीं कर पाते, एक ही काम को पांच वार केबिनेट में लाते हैं। कहा पांच साल का बजट बना लेते हैं और अगले ही साल कहते हैं पॉलिसी बदल गई। इस तरह की बातें होती है। जिससे आम लोगों का भला नहीं हो पाता है। कहा नीतीश कुमार को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]