कौन हैं मैथिली मृणालिनी, जिन्होंने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़कर बनीं पटना विश्वविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष, पढ़े पूरी खबर

न्यूज डेस्क पटना:

पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एक ऐतिहासिक पल आया, जब पहली बार किसी महिला प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है मैथिली मृणालिनी ने, जिन्होंने एनएसयूआई के उम्मीदवार मनोरंजन कुमार राजा को हराकर इस पद पर कब्जा जमाया। मैथिली को कुल 3,524 वोट मिले, जो इस चुनावी मुकाबले में उनकी जबरदस्त जीत का संकेत हैं।

इस जीत के बाद एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने 13 वर्षों बाद पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपनी वापसी की है। एबीवीपी ने इस ऐतिहासिक जीत पर पटना विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का आभार जताया और कहा कि यह छात्रसंघ चुनाव एबीवीपी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मैथिली मृणालिनी को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मैथिली मृणालिनी मुंगेर जिले की रहने वाली हैं और वे पटना वूमेंस कॉलेज से संबंधित हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे इस कॉलेज से अध्यक्ष पद की एकमात्र उम्मीदवार थीं। इसके अलावा, वे न केवल एक प्रभावशाली छात्र नेता हैं, बल्कि ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन भी रही हैं। ताइक्वांडो में अपनी उत्कृष्टता के लिए उन्हें राज्यपाल से सम्मानित भी किया जा चुका है, जो उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है।

इस चुनाव में मैथिली मृणालिनी के लिए मनीष कश्यप ने मैथिली के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था।

इस जीत ने केवल पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा, बल्कि यह भी साबित किया कि महिला उम्मीदवारों के लिए छात्र राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]