



न्यूज डेस्क मधुबनी:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी जिले में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह के अवसर पर राज्य को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कई रेलवे परियोजनाओं, आवास योजनाओं और सामाजिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
रेलवे क्षेत्र में ऐतिहासिक घोषणाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में रेल संपर्क बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया:
- अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सहरसा से मुंबई के लिए रवाना किया गया।
- नमो भारत रैपिड रेल सेवा की शुरुआत जयनगर और पटना के बीच की गई, जिससे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और बेगूसराय जैसे जिलों को तेज गति की सुविधा मिलेगी।
- नई रेल सेवाएं पिपरा-सहरसा और सहरसा-समस्तीपुर के बीच शुरू की गईं।
- रेल लाइनें राष्ट्र को समर्पित:
- सुपौल-पिपरा रेल लाइन
- हसनपुर-बिथान रेल लाइन
- खगड़िया-अलौली रेल लाइन
- दो नए दो-लेन रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन छपरा और बगहा में किया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं बिहार सहित देश के पूर्वी क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक प्रगति को गति देंगी।
गरीबों और महिलाओं को मिली बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत:
- ग्रामीण क्षेत्र के 1 लाख और शहरी क्षेत्र के 54,000 परिवारों को गृह प्रवेश का अवसर मिला।
- 15 लाख नए लाभार्थियों को आवास योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
- देशभर के 10 लाख लाभार्थियों को अगली किस्तें जारी की गईं।
- बिहार में 1.5 लाख परिवारों को एक साथ गृह प्रवेश कराया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा, “किसी भी गरीब के सिर पर अब छत नहीं हो, यह हमारा संकल्प है। अब तक देशभर में चार करोड़ पक्के घर बनाए जा चुके हैं, जिसमें से 57 लाख घर बिहार में बनाए गए हैं।”

महिला सशक्तिकरण को मिली नई उड़ान
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत बिहार के 2 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को 930 करोड़ रुपये के सामुदायिक निवेश कोष का वितरण किया गया।
- ‘जीविका दीदियों’ को 1,000 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।
- पंचायतों एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ी है।
- प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का कानून पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे में बड़ी प्रगति
- दरभंगा और झंझारपुर में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है।
- बिहार में 10,000 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं।
- 800 से अधिक जन औषधि केंद्र कार्यरत हैं, जिससे दवा पर खर्च कम हुआ है।
- देशभर में पटना सहित दो दर्जन से अधिक शहरों में मेट्रो परियोजनाएं संचालित हो रही हैं।
- लद्दाख और सियाचिन जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी अब 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क पहुंच चुका है।
डिजिटल और पारदर्शी पंचायत प्रणाली की ओर कदम
- 30,000 नए पंचायत भवनों का निर्माण किया गया है।
- 5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- पंचायतों को इंटरनेट से जोड़कर डिजिटल प्रमाणपत्र, मृत्यु पंजीकरण, जाति प्रमाण पत्र आदि की सेवाएं सुलभ कराई गई हैं।
- जमीन का डिजिटलीकरण कर भूमि विवादों को समाप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।
पहलगाम आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, दी चेतावनी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देकर की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है…. उससे पूरा देश व्यथित है, दुखी है। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है। देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं… जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को… और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। सभा में मौजूद हजारों लोगों ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने “ऊं शांति, शांति, शांति” के मंत्र के साथ प्रार्थना की।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार पहला राज्य जहां महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी गई। नीतीश बाबू को बधाई है। बेटियां, महिलाएं अब प्रतिनिधि बन सेवा दे रही हैं। यही सामाजिक भागीदारी है। लोकतंत्र अधिक से अधिक भागीदारी से ही सशक्त होता है। इसी सोच के साथ महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का काननू बना है। इसका लाभ सभी को होगा। रोजगार के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही। जीविका दीदी से अनेक बहनों का जीवन बदला है। आज यहां बिहार की बहनों के स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों के 1000 करोड़ की सहायता दी गई है। बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। गरीबों के घर बने। सड़कें बनीं। गैस कनेक्शन पहुंचे। शौचालय, पानी की सुविधा मिली। गांवों में लाखों-करोड़ों रुपये पहुंचे। गाड़ी वाले से दुकानदार तक को कमाई के कई मौके मिले। उस समाज को फायदा मिल रहा है जो सदियों से पीड़ित रहे। पीएम आवास योजना का लक्ष्य है कोई भी गरीब परिवार बेघर न हो। सभी के सिर पर छत हो। इस लक्ष्य के साथ चार करोड़ से अधिक पक्के घर बने हैं। 57 लाख बिहार में घर मिले हैं। तीन करोड़ और घर गरीबों को मिलेंगे। डेढ़ लाख परिवार बिहार में गृह प्रवेश कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से जुड़ा है। बिहार से जुड़ा है। यहां देश के विकास से जुड़े हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण हुआ है। बिजली, गैस आदि से विकास के मौके होंगे। रोजगार मिलेंगे। बिहार वो धरती है जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह का विस्तार किया था। उनका विश्वास था जब तक भारत के गांव का विकास नहीं होगा। देश का विकास नहीं होगा। पीएम मोदी ने कहा कि पंचायत के विकास को यही उद्देश्य था। टेक्नोलॉजी के माध्यम से पंचायतों को मतबूत किया गया। बीते दशक में पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया। 5 लाख से अधिक कामन सेंटर बने। पंचायतों के डिजिटल होने से जीवन मृतयु प्रमाणपत्र। अन्य दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैंं। 30 हजार नये पंचायत भवन बनाए गए। पचायतों को फंड मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। ग्राम पंचायतों की समस्या भूमि विवाद से जुड़ी है। कौन सी भूमि खेती की है, सरकारी है इस पर विवाद होता था। अब जमीन का डिजिटलीकरण किया जा रहा। विवाद खत्म हो रहा। पंचायतों ने सामाजिक भागीदारी बढ़ाई है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया प्रधानमंत्री के प्रति आभार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा:
- “प्रधानमंत्री द्वारा दी गई योजनाएं बिहार के विकास की रफ्तार को और तेज करेंगी।”
- उन्होंने केंद्रीय बजट में बिहार को दी गई विशेष सहायता का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी बिहार को मिलना गर्व की बात है।
- उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और कहा, “पूरा बिहार प्रधानमंत्री के साथ है।”