सुपौल : राघोपुर प्रखंड में कालाजार के खिलाफ विशेष अभियान शुरू, तीन गांवों में कीटनाशक छिड़काव

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज उप-स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार को कालाजार नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत प्रखंड के तीन कालाजार प्रभावित गांव—देवीपुर, धरहारा और नरहा—में कीटनाशक छिड़काव कार्य शुरू किया गया।

अभियान की शुरुआत जिला मलेरिया पदाधिकारी व रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीप नारायण राम ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में पिछले चार वर्षों से कालाजार संक्रमण की स्थिति बनी हुई है, जिसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पहले चरण में सबसे अधिक प्रभावित देवीपुर गांव में छिड़काव कार्य प्रारंभ किया गया। इसके लिए तीन सुपरवाइजरों की निगरानी में 15 छिड़काव कर्मियों की टीम तैनात की गई है।

अभियान के दौरान प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, कालाजार पर्यवेक्षक संजीत कुमार सिंह, आशा मैनेजर शादाब अली और चिकित्सक डॉ. शंभु राम भी उपस्थित रहे। इन्होंने छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को रोग से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]