बसंतपुर में तीन नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ, विकास कार्यों में तेजी लाने का संकल्प

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर तीन नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बसंतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 से अंगरी देवी, दिनबंधी पंचायत के वार्ड संख्या 07 से ग्राम कचहरी पंच कौशर जहाँ तथा भगवानपुर पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया चंदन राम ने शपथ ग्रहण किया।

शपथ के दौरान सभी प्रतिनिधियों को शराबबंदी को लेकर भी अलग से संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुजीत कुमार मिश्रा ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने-अपने पंचायतों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और लंबित कार्यों को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंचायत स्तर पर प्रशासनिक सहयोग और समन्वय की अहम भूमिका होगी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित मुखिया चंदन राम ने कहा कि वे पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत में जो भी विकास कार्य शेष हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

कार्यक्रम में बीपीआरओ प्रवीण कुमार प्रभाकर, सुभाष मणि, उमेश पासवान, रणधीर कुमार, संजीव मलिक, आईटी सहायक धर्मेन्द्र कुमार, ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, रविश बिराजी, हीरालाल राम सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]