‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत कल सुपौल पहुंचेंगे प्रशांत किशोर, सिमराही में जनसभा को करेंगे संबोधित

हजारों की संख्या में जुटेगी भीड़, भव्य स्वागत की तैयारी पूरी

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार में समग्र बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड पहुंच रहे हैं। यहां दोपहर 1 बजे राघोपुर स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रशांत किशोर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।

जनसभा को लेकर पूरे जिले में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हजारों की संख्या में लोग उनके आगमन और सभा में शामिल होने की तैयारी कर चुके हैं।

जन सुराज सुपौल जिला अध्यक्ष इंद्रदेव साह ने बताया कि सभा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच निर्माण, ध्वनि और प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ता और युवा साथी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में पूरे जोश और समर्पण से जुटे हुए हैं।

यात्रा का उद्देश्य

20 मई को सारण जिले के सिताब दियारा से शुरू हुई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ का लक्ष्य बिहार की जनता को मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था की विफलताओं से अवगत कराना और जन सुराज को आगामी विधानसभा चुनाव में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है। इस दौरान प्रशांत किशोर अगले 120 दिनों में बिहार की 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे।

प्रशांत किशोर ने यह यात्रा बिहार को बदहाली से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में लाने के सपने को साकार करने के लिए शुरू की है। इस अभियान के माध्यम से वे आम जनता, किसान, नौजवान, महिलाएं और बुद्धिजीवियों से सीधा संवाद कर रहे हैं, ताकि उनकी वास्तविक समस्याओं को समझा जा सके और उसी आधार पर आगामी रणनीति तैयार की जा सके।

प्रेस वार्ता में मौजूद रहे प्रमुख नेता

सभा की तैयारी और यात्रा के उद्देश्यों को लेकर बुधवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें  जिला महासचिव नरेश नयन, स्टेट कोर कमेटी एम पी मेहता, मधेपुरा जिला प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जिला महिला अध्यक्ष शांति देवी, निर्मली प्रमुख राम प्रवेश, बीरपुर अनुमंडल महिला अध्यक्ष मीनू कुशवाहा, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर भारती, सरायगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अनमोल भारती, राघोपुर प्रखंड प्रवक्ता चितरंजन झा, अनुमंडल मीडिया प्रभारी रेयांश रौशन, और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]