सुपौल: वीरपुर में स्वच्छता प्रतियोगिता के विजेता छात्राएं सम्मानित, नगर पंचायत ने बांटे पुरस्कार

“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के वीरपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित एक माहव्यापी स्वच्छता जागरूकता अभियान “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” के तहत स्कूली छात्राओं के बीच आयोजित निबंध, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को गुरुवार को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम वीरपुर स्थित राजकीय +2 उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने कहा कि यह अभियान सिर्फ स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है। नगर क्षेत्र में जीविका दीदियों के सहयोग से डोर-टू-डोर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया गया।

प्रतियोगिताओं में सम्मानित छात्राएं इस प्रकार रहीं:

  • निबंध प्रतियोगिता:प्रथम: सिमरन देव द्वितीय: सुर्याश सिन्हा तृतीय: स्वीटी कुमारी
  • पेंटिंग प्रतियोगिता:आरोही कुमारी, दिव्यानी कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी
  • रंगोली प्रतियोगिता:अनुप्रिया कुमारी, आकांक्षा कुमारी, तनिषा कुमारी, सिमरन देव, निभा कुमारी, अंशु कुमारी, सुकन्या कुमारी, दीक्षा कुमारी, साक्षी कुमारी

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य तपेश्वर प्रसाद यादव, टैक्स दरोगा अनिल कुमार चौधरी, लेखापाल सत्यनारायण चौधरी, दशरथ यादव, जय प्रकाश मेहता, राजेश कुमार, सुजीत मिश्रा, अंजनी पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]