सुपौल: वीरपुर में देर रात आगजनी की घटना, दो दुकानों में लाखों का नुकसान

न्यूज डेस्क सुपौल:

वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित गोल चौक के समीप बीते रात करीब 12 बजे दो दुकानों में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दोनों दुकानों में भारी नुकसान हो चुका था।

पीड़ितों में किराना दुकानदार संजय भगत और विजय होटल के मालिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह रात को दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासनिक जांच अभी बाकी है।

दुकानदारों के अनुसार इस अगलगी में लगभग 2 से 3 लाख रुपये की क्षति हुई है। घटना के बाद पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *