सुपौल: सिमराही में गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा चालक, बड़ा हादसा टला

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही एनएच-27 पर सोमवार देर रात लगभग 2 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पूर्णिया से मधुबनी की ओर जा रहा गैस सिलेंडर लदा ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या: BR 06 GD 6911) अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गड्ढे में पलट गया।

घटना साक्षी मोटर्स के समीप की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक शत्रुघ्न कुमार, जो पूर्णिया जिला के निवासी हैं, ने बताया कि सामने से अचानक एक वाहन ने कट मार दिया, जिससे वे अपना नियंत्रण खो बैठे और ट्रक पलट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच पर आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते ऐसे हादसे होते रहते हैं। हालांकि, समय रहते बड़ा हादसा टल गया जिससे राहत की सांस ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *