CM नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए 125 यूनिट बिज़ली फ्री का लोगों को मिलने लगा लाभ, लोगों में खुशी की लहर

न्यूज डेस्क सुपौल:

मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना अनर्गत पिपरा प्रखंड के लगभग 30,000 उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, 125 यूनिट से अधिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ दिया जा रहा है।
पिपरा प्रखंड के कमलपुर में SDO त्रिवेणीगंज आकाश कुमार और कनिय विद्युत् अभियंता मनोज कुमार के द्वारा पिपरा में 125 यूनिट फ्री का बिल उपभोक्ताओं को दिया गया। जिसमे उपभोक्ताओं ने ख़ुशी जाहिर किया तथा माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी किया।


125 यूनिट तक सभी घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री यूनिट मिलना शुरू हो गया है। अब उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक का कोई भी बिल नहीं आ रहा है मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चुनाव से पहले 125 यूनिट बिज़ली फ्री देने की घोषणा की गई थी।


जिसमें कहा गया था कि अगस्त से इसका फायदा लोगों मिलना शुरू हो जाएगा। इस बीच बीते शनिवार को 125 यूनिट बिजली फ्री करके उपभोक्ताओं को बिल दिया गया जिसके बाद लोगों में खुशी देखने को मिल रही है। लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया इस मौके पर लाइनमैन योगेंद्र मंडल, भूपेंद्र कुमार, आशीष कुमार इत्यादि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]