सुपौल: धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक, CMR लंबित रखने वाले पैक्स को डीएम की कड़ी चेतावनी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिला पदाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में आज धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, मिलिंग हेतु संबद्ध मिलर और CMR लंबित रखने वाले पैक्स के अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक में डीएम ने अत्यधिक CMR (चावल) लंबित रखने वाले पैक्स — लालगंज, माधोपुर, करजाईन, चम्पानगर, विशनपुर दौलत, हड़री, निर्मली, मधुबनी और हरिहरपट्टी — के अध्यक्षों को कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 64 पैक्स अध्यक्षों को हर हाल में शत-प्रतिशत CMR राज्य खाद्य निगम, सुपौल में जमा करने का आदेश दिया।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि समय पर CMR आपूर्ति नहीं करने पर संबंधित पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक और प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार को यह कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, बैठक में उपस्थित सभी मिलरों को अपनी पूरी मिलिंग क्षमता के अनुसार अग्रिम CMR आपूर्ति करने का आदेश दिया गया। डीएम ने चेताया कि ऐसा नहीं करने वाले मिलरों को काली सूची में डाला जाएगा।

बैठक में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम रवि शंकर, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, त्रिवेणीगंज/वीरपुर अंचल राम नरेश कुरील, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार सहित सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]